International

Maharajgnj Breking News :पश्चिम बंगाल की छात्रा इशिता मलिक हत्याकांड का मुख्य आरोपी देशराज नेपाल सीमा से गिरफ्तार

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित इशिता मलिक हत्याकांड का मुख्य आरोपी देशराज सिंह सोमवार तड़के इंडो-नेपाल बॉर्डर के समीप नौतनवा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। पश्चिम बंगाल पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से यह कार्रवाई की। आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था, लेकिन सीमा पार करने से पहले ही दबोच लिया गया। जानकारी के मुताबिक, 25 अगस्त को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कृष्णानगर स्थित पालपाड़ा में कॉलेज छात्रा इशिता मलिक की घर के भीतर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात में देशराज पर आरोप है कि उसने प्रतिशोध की भावना से घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि इशिता और देशराज के बीच पहले रिश्ते थे, लेकिन संबंध टूटने के बाद आरोपी ने यह कदम उठाया। हत्या के बाद से ही देशराज फरार था और लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस को रविवार को अहम सुराग उस समय मिला जब गुजरात के जामनगर से उसके मामा कुलदीप सिंह को हिरासत में लिया गया। कुलदीप ने फरारी के दौरान आरोपी की मदद की थी और उसके लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए थे। इसी कड़ी से पुलिस को अंदेशा हुआ कि देशराज नेपाल भागने की कोशिश कर सकता है। सूचना पर सोमवार सुबह पश्चिम बंगाल पुलिस ने महराजगंज पुलिस के सहयोग से नौतनवा सीमा पर उसे गिरफ्तार कर लिया। ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को कृष्णानगर ले जाया गया है, जहां अदालत में पेश करने के बाद आगे की पूछताछ होगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को बचाने में उसके कुछ प्रभावशाली रिश्तेदारों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : Maharajgnj News : भारत-नेपाल सीमा पर बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों जांच में जुटी